Homeदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण परमहंस को 'स्वामी' कहा तो ममता बनर्जी को...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण परमहंस को ‘स्वामी’ कहा तो ममता बनर्जी को नहीं आया पसंद जानिये क्यों

नई दिल्ली 19 जनवरी 2026/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण परमहंस को ‘स्वामी’ कहा तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रास नहीं आया और उन्होंने इसका तीख़ा विरोध किया.

पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी. इस पोस्ट में उन्होंने रामकृष्ण परमहंस को ‘स्वामी’ कहकर संबोधित किया.

इस पर ममता बनर्जी ने kaha, “एक बार फिर हमारे प्रधानमंत्री ने बंगाल की महान हस्तियों के प्रति अपनी सांस्कृतिक असंवेदनशीलता को आक्रामक ढंग से पेश किया है. आज युगावतार रामकृष्ण परमहंसदेव की जन्मतिथि है.”

“इस अवसर पर महान संत का सम्मान करने की कोशिश में हमारे प्रधानमंत्री ने उनके नाम के साथ एक अभूतपूर्व और अनुचित उपसर्ग ‘स्वामी’ जोड़ दिया.”

ममता बनर्जी का कहना है कि ‘स्वामी’ शब्द रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, न कि उनके लिए.

उन्होंने कहा, “रामकृष्ण को ठाकुर, यानी भगवान के रूप में श्रद्धा के साथ माना जाता था. उनके निधन के बाद उनके संन्यासी शिष्यों ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और भारतीय परंपरा के अनुसार उन संन्यासियों को ‘स्वामी’ कहा गया. लेकिन वह ठाकुर के रूप में ही संबोधित किए जाते रहे.”

ममता बनर्जी से पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए ‘नए उपसर्ग और प्रत्यय खोजने से परहेज करें’.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments