नई दिल्ली 9 मार्च 2026/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजयसभा के लिए अलग-अलग राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, ओडिशा में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को जिम्मेदारी मिली है।

इससे पहले 4 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में राज्यसभा के 2026 के द्विवार्षिक चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी।