नई दिल्ली 18 मार्च 2026/दिल्ली फायर सर्विस को पालम के साध नगर इलाके में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर 30 गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। आग लगने के बाद कम से कम दो लोग इमारत से कूद गए, जबकि बच्चे समेत अन्य लोग अंदर फंस गए। आग की लपटों और धुएं में घिरने की वजह से उन्हें निकलने का रास्ता नहीं मिला। आग में 9 लोगों की मौत हो
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर में आग लगने की सूचना सुबह 7 बजे मिली थी। उन्होंने कहा, ‘एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना मिली थी और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।’ पुलिस और अन्य आपातकाल सेवाएं भी घनी आबादी वाले इलाके में बचाव कार्य में सहायता के लिए पहुंची थीं। आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
इमारत में एक बेसमेंट है, जबकि भूतल के ऊपर चार मंजिल और बने हुए हैं। छत पर एक टीन शेड था। इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। सुबह का वक्त होने की वजह से दुकानें बंद थीं। आग बुझने के बाद 9 शवों को बरामद किया गया, जिनमें 3 बच्चियां भी शामिल हैं।