Homeप्रमुख खबरेंइंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग और सिलेंडर बने भस्मासुर भीषण आग से...

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग और सिलेंडर बने भस्मासुर भीषण आग से जिंदा जलमरे 7 लोग

इंदौर 18 मार्च 2026?/इंदौर में आधी रात करीब ढाई बजे इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। ओवर चार्जिंग की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि घर के अंदर 15 सिलेंडर रखे हुए थे। करीब पांच सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का फ्लोर ढह गया। आग इतनी फैली कि घर में सोए करीब सात लोग जिंदा जल गए। जबकि तीन गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मदद में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आधी रात के बाद अचानक जब धमाके की आवाज सुनी तो आसपास के सभी लोग घरों से बाहर निकल आए। देखा को एक घर से आग की लपटें निकल रही थीं, धुंआ भी बहुत ज्यादा था। ऐसे में कोई अंदर बचाव के लिए घुस नहीं पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रात करीब ढ़ाई बजे के आसपास की है। एक प्रत्यक्षदर्शी  ने  बताया कि घर के अंदर करीब 11 लोग मौजूद थे। जिसमें से तीन युवक और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि सात लोग, जिनमें ​महिला और पुरुष जिंदा जल गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments