Homeप्रमुख खबरेंअगर बनना चाहते हैं अग्निवीर तो 01 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे...

अगर बनना चाहते हैं अग्निवीर तो 01 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

 

ग्वालियर 23 मार्च 2026/ भारतीय सेना में अग्निवीर के पुरुष और महिला पदों की भर्ती के लिये अधिसूचना जारी की गई है। सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर की भर्ती के लिये 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। आवेदन पत्र www.joinindianarmy.nic.in पर भरे जा सकते हैं। इस भर्ती में 17.5 से 22 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के निदेशक कर्नल पंकज कुमार के अनुसार प्राप्त आवेदनों के आधार पर जून 2026 में कॉमन इन्ट्रेंस परीक्षा (सीईई) आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments