नई दिल्ली 24 मार्च 2026/ ग्वालियर की प्रतिभाशाली क्रिकेटर बिटिया अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर ग्वालियर का नाम रोशन किया है उसका चयन भारत की टीम में किया गया है।
भारत की महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) सीरीज के लिए जिस भारतीय टीम का ऐलान किया है उसमें अनुष्का को भी चयनित किया गया है, यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चयनित की गई भारतीय टीम इस प्रकार है:
Harmanpreet Kaur (कप्तान),
Smriti Mandhana (उपकप्तान),
Shafali Verma,
Jemimah Rodrigues,
Deepti Sharma,
Richa Ghosh (विकेटकीपर),
Arundhati Reddy,
Renuka Thakur,
Kranti Goud,
Sree Charani,
Shreyanka Patil,
Kashvee Gautam,
Bharti Fulmali,
Uma Chetry (विकेटकीपर),
Anushka Sharma
जानकारों का कहना है कि चयन समिति ने संतुलित टीम का चयन किया है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना संभालेंगी।
यह सीरीज भारतीय महिला टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
अनुष्का शर्मा की इस उपलब्धि पर ग्वालियर में हर्ष की लहर दौड़ गई है, ग्वालियर में उनके माधव नगर स्थित निवास पर उनके परिवार जनों को बधाई देने लोग पहुंच रहे हैं, वे वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन शर्मा की पुत्री हैं