Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत प्रधानमंत्री  मोदी का जताया आभार

भोपाल 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम एशिया में इन दिनों हो रही भारी उथल-पुथल के बीच भारत सरकार द्वारा घरेलू खपत के लिए डीजल-पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर कटौती और डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर एवं हवाई ईंधन (एटीएफ) पर 29.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाये जाने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में बेहद महत्वपूर्ण है। इससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा और घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments