वरिष्ठ पत्रकार संतोष पाराशर की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
ग्वालियर 27 मार्च 2026/ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर के थाटीपुर जैन मंदिर के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार संतोष पाराशर की माताजी के निधन पर भी उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
आशीष अग्रवाल ने कहा ग्वालियर के थाटीपुर जैन मंदिर के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटनाका समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे में दिवंगत हुए सभी नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
श्री अग्रवाल आज ग्वालियर में राज एक्सप्रेस ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष पाराशर की पूज्य माताजी श्रीमती कमला देवी जी के देवलोकगमन उपरांत उनके निवास जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस गहन दुःख को सहन करने का संबल और धैर्य दें।
दुःखद सड़क दुर्घटना में मृत एवं गंभीर रूप से घायल के आश्रितों को 10-10 हज़ार रुपये की तात्कालिक सह
शुक्रवार की सुबह हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में मृत पाँच लोगों के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी से 10-10 हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है । साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भी 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तात्कालिक रूप से दी गई है। राज्य शासन की अन्य योजनाओं के तहत भी मृतकों के आश्रितों को मदद उपलब्ध कराई जायेगी।
घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जेएएच के ट्रामा सेंटर पहुँचीं और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भेंट कर ढाढ़स बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया की मृतकों के आश्रितों को शासन की योजनाओं के तहत हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को मृतकों के बच्चों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शासन के प्रावधानों के अनुसार अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।