ग्वालियर 8अप्रैल 20226/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम जिलाध्यक्ष समाजसेवी यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर को आज सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहर के सामाजिक राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, वेदप्रकाश शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया महामंत्री जवाहर प्रजापति रविकांत राखे आदि ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए स्व यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर को संगठननिष्ठ समाजसेविका बताया उन्होंने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के बीच जाकर पार्टी का काम व्यापक स्तर पर फैलाया उनके कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाये पार्टी से जुडी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम जिलाध्यक्ष समाजसेवी यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर का ५ अप्रैल को सायं निधन हो गया था।
यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर शुरुआत से ही राष्ट्रसेविका समिति और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से जुड़ी रहीं उन्होंने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रहते सक्रीय रूप से काम किया और बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन जन जागरण अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आज आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर, श्री विनोद सूरी, श्री रवि अग्रवाल, श्री दीपक सचेती, श्री रविंद्र सिंह राजपूत, कमल माखीजानी, ओम प्रकाश जाजोरिया संजय सिंघल भानु प्रकाश जैन, राजू पलैया, हासानंद आहूजा, अशोक सहगल, कन्हैयालाल आनंद, हरीश मेवाफरोश, विकास साहू, राघवेन्द्र शर्मा, संतोष राजौरिया, भीखम सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में विविध संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित थे