Homeप्रमुख खबरेंमुरैना व भिण्ड में बोले भाजपा अध्यक्ष कार्यकतार्ओं की मेहनत व परिश्रम...

मुरैना व भिण्ड में बोले भाजपा अध्यक्ष कार्यकतार्ओं की मेहनत व परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को मुरैना व भिण्ड एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना में जिला प्रतिनिधि बैठक, वरिष्ठ जन बैठक, छोटी टोली की बैठक एवं जिला बैठक को किया संबोधित 

भोपाल/मुरैना/भिण्ड, 08/04/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को मुरैना व भिण्ड एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना में जिला प्रतिनिधि बैठक, वरिष्ठ जन बैठक, छोटी टोली की बैठक एवं जिला बैठक को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हमारी पार्टी ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। इसलिए भाजपा अन्य सभी दूसरे दलों से अलग है। भाजपा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है। कार्यकतार्ओं की मेहनत और परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। मुरैना में हरि गिरी महाराज की ख्याति प्रदेशभर में फैली हुई है। उन्होंने कुरीतियों को समाप्त करने तथा लाखों लोगों को नशे से दूर करने का कार्य किया। काकोरी कांड के महान क्रांतिकारी स्वर्गीय रामप्रसाद बिस्मिल के बिना मुरैना का इतिहास अधूरा है। मुरैना की धरती अपनी संघर्षशील पहचान के लिए जानी जाती है। यहां भाजपा संगठन को मजबूत करने में श्री मुंशीलाल जी, श्री छविराम जी, श्री मेहर सिंह जी जैसे कार्यकतार्ओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से देश निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार के उल्लेखनीय कार्यों को जनता तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं, संगठन को और मजबूत बनाएं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियांं को जनता तक पहुंचाना है। प्रदेश की जनता को भाजपा संगठन और सरकार हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है यह भी बताना है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता को बताकर गांव-गांव तक संगठन को और मजबूत बनाएं। भाजपा अपनी विचारधारा और कार्यपद्धति के कारण पहचानी जाती है। जबकि कांग्रेस की स्वयं की कोई विचारधारा नहीं होने के कारण आजादी के बाद से वह लगातार कमजोर होती गई। भाजपा अपनी मूल विचारधारा पर हमेशा कायम रही। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जो जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना है। वर्ष 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश का बजट मात्र 23,000 हजार करोड़ रुपये था जो बढ़कर 4 लाख 21 हजार करोड़ हो गया है। भाजपा सरकार बनने के पश्चात प्रदेश का बजट विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर बड़े पैमाने पर खर्च किया जा रहा है। वर्तमान में लाड़ली बहना योजना, मेडिकल कॉलेजों और संदीपनी स्कूलों की स्थापना के साथ-साथ सरकार औद्योगिक ढांचा खड़ा करने पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, रोजगार और बेहतर परिस्थितियों के लिए कार्य कर रही है, जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार देश और प्रदेश में आवश्यक है। भारत में लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व देश को मजबूती प्रदान कर रहा है।

पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि आमजन से निरंतर जुड़ाव बनाए रखें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नई व्यवस्था के तहत आगामी समय में विधायक, मंत्री और सांसदों के कार्यालयों में उनके मिलने के दिन निर्धारित किए जाएंगे, ताकि कार्यकतार्ओं और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी कम हो और संवाद बेहतर हो सके। पार्टी स्थापना दिवस के बाद ह्लगांव-बस्ती चलोह्व अभियान चलाया जा रहा है। संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आने वाले विधानसभा-सत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव लाया जाएगा, जिससे उन्हें संसद और विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के हर वर्ग को बराबरी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा के नेतृत्व में देश के नागरिकों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करें। पार्टी पदाधिकारी, जिला एवं मंडल अध्यक्ष, विधायक व सांसद आमजन से निरंतर जुड़ाव बनाए रखें। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना हम सभी कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में गरीबों के लिए कोई योजना नहीं थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना और फसल बीमा जैसी योजनाएं बनाकर गरीबों के साथ सभी समाज वर्ग का कल्याण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान मीसाबंदी श्री रामकुमार मिश्रा, श्री रामनाथ, श्री राधेश्याम गुप्ता और श्री किशन जी जैसे कार्यकतार्ओं ने संघर्ष करते हुए अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को सशक्त बनाने में श्री प्यारेलाल, श्री कालीचरण, श्री अनूप भदौरिया, श्री नागेंद्र तिवारी, श्री योगेश पाल, श्री केदार सिंह और श्री कमलेश कुशवाहा सहित अनेक जिला अध्यक्षों का योगदान महत्वपूर्ण रहा, जिनके नेतृत्व में पार्टी की पहचान लगातार मजबूत होती गई।
*आने वाले चुनावों में भिण्ड के हर बूथ पर कमल खिले*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि देश की आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम सभी भाजपा कार्यकतार्ओं को संगठन को और मजबूत बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हाथ मजबूत करना है। कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं, संगठन सभी कार्यकतार्ओं की चिंता कर रहा है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन को इतनी बुलंदियों तक पहुंचाएं कि आने वाले सभी चुनावों में भिण्ड जिले के हर बूथ पर कमल ही कमल खिले। भाजपा हर बूथ पर प्रचंड जीत दर्ज करे।

डॉ. मुखर्जी और पं. उपाध्याय जी की प्रेरणा से देश निरंतर प्रगति कर रहा – श्री नरेन्द्र तोमर

 

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब के घर गैस सिलेंडर, हर गांव में सड़क और हर जरूरतमंद के पास पक्का मकान हो, जिससे देश की नींव मजबूत हो। सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से प्रधानमंत्री जन-धन योजना जैसी पहल ने आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। इसके परिणामस्वरूप भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है। आज दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और अशांति का माहौल है, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूती और स्थिरता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा और प्रेरणा का ही परिणाम है, जिसके बल पर देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के अंतिम छोर तक संगठन को मजबूत करने और जनपद के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, और भाजपा इसके लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यकर्ता सरकार और संगठन के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि मध्यप्रदेश को देश का श्रेष्ठ प्रदेश बनाया जा सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया पुष्प अर्पित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल बुधवार को मुरैना पहुंचे, जहां कार्यकतार्ओं ने करीब 4 किलोमीटर लंबी यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर मंच सजाकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के दौरान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल और जनसंघ के सदस्य स्वर्गीय श्री जाहर सिंह शर्मा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और संघर्ष हमेशा देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।
बैठकों के दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद श्री शिवमंगल तोमर, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, संभाग प्रभारी श्री अभयप्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, जिला प्रभारी श्री राजू बाथम, विधायक श्रीमती सरला रावत, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, श्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह सिकरवार, श्री बलवीर सिंह डण्डोतिया, श्री राकेश मावई, श्री अजब सिंह कुशवाह, श्री सत्यप्रकाश सखवार, श्री कमलेश सुमन, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्यारे सिंह तोमर, श्री अनूप सिंह भदौरिया, श्री केदार सिंह यादव, श्री योगेश पाल गुप्ता, श्री नागेन्द्र तिवारी, श्री बनवारी लाल धाकड, श्री दीपक सिंह, श्री रामकुमार महेश्वरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भिण्ड में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश शुक्ला, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, संभाग प्रभारी श्री अभय प्रताप सिंह, सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला प्रभारी श्री हमीर पटेल, विधायक श्री नरेंद्र कुशवाह, जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व मंत्री श्री अरविन्द भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, महिला स्वयंसहायता समूह प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक श्रीमती ममता भदौरिया, भाजपा मीडिया पैनलिस्ट श्री सुबोध दुबे, श्री गौरव कुलश्रेष्ठ, मीडिया विभाग के सदस्य श्री नवीन चौधरी, श्री अनिल कौरव, श्री सुभाष शर्मा, सोशल मीडिया चंबल संभाग के प्रभारी श्री आयुष सुरेश शर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भिण्ड, अटेर, मेहगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरमी से लेकर भिण्ड चौराहों पर पुष्पमाला पहनकर उनके ऐतिहासिक स्वागत किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल का अटेर में पूर्व मंत्री श्री अरविन्द भदौरिया, मेहगांव में मंडल अध्यक्ष श्री रोहित करैया, भिण्ड में विधायक श्री नरेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments