Homeग्वालियर अंचलअम्बेडकर जयंती पर कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया समता भोज अम्बेडकर पार्क...

अम्बेडकर जयंती पर कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया समता भोज अम्बेडकर पार्क में किया माल्यार्पण

 

ग्वालियर14 अप्रैल 20026/संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आज विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने बाबा साहब की फूलबाग परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। प्रतिमा स्थल पर समता सहभोज का आयोजन किया गया, जो प्रातः 9 बजे प्रारंभ होकर देर रात तक चला। इस दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा कार्य करते रहे। प्रसादी वितरण की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।

संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा अम्बेडकर पार्क फूलबाग में रखे गए समता सहभोज में प्रसादी गृहण करने वालों का सुबह 9 बजे से देर रात तक तांता लगा रहा। विधायक डाॅ. सिकरवार एवं उनके पुत्र आदित्य सिंह सिकरवार ‘गोंची’ ने अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभाले रहे। पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी दलों के राजनीतिक जन प्रतिनिधियों ने भी प्रसाद गृहण किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह पटेल, चेम्बर ऑफ काॅमर्स उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश अग्रवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, जे.एच. जाफरी, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, एम.आई.सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद प्रमोद खरे, पार्षद अंकित कठठ्ल, हेमंत शर्मा (कवि), आई.टी. सेल जिलाध्यक्ष आदित्य सेंगर समेत कई नेताओं ने प्रसादी वितरण कर सेवा की।

सफाई अभियान चलायाः-

बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर की जयंती पर माल्यार्पण एवं समता भोज कार्यक्रम के बाद  विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर सफाई अभियान चलाया। सफाई के बाद पूरा परिसर चमक गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments