Homeप्रमुख खबरेंभगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विशाल चल समारोह एवं महाआरती...

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विशाल चल समारोह एवं महाआरती कल

ग्वालियर 17 अप्रैल 2026/भगवान श्री विष्णु जी के छटवें अवतार सृजन और शौर्य के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया, रविवार, 19 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे फूलबाग मैदान से विशाल चल समारोह प्रारंभ होगा जो परशुराम चौक, ठाटीपुर, ग्वालियर पर महाआरती के साथ सम्पन्न होगा।

समस्त सनातनी बंधुओं द्वारा आयोजित भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य चल समारोह एवं महाआरती में सभी ग्वालियर वासियों को आयोजन समिति ने सपरिवार आमंत्रित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजन समिति का सभी सनातनी बन्धुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह एवं महाआरती में उपस्थित होकर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य बनायें और आग्रह किया कि भव्य चल समारोह-महाआरती के उपरांत हम सब ग्वालियरवासी समरस भाव से समरसता भोज ग्रहण कर समाज में भाईचारा का संदेश अवश्य दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments