HomeदेशTRAI चेयरमैन का 'आधार चैलेंज' फेल, फ्रांस के हैकर ने लीक कर...

TRAI चेयरमैन का ‘आधार चैलेंज’ फेल, फ्रांस के हैकर ने लीक कर दी जानकारि

उन्होंने इन आंकड़ों को जारी करते हुए शर्मा को बताया कि आधार संख्या को सार्वजनिक करने के क्या खतरे हो सकते हैं. एल्डरसन ने लिखा, “आधार संख्या असुरक्षित है. लोग आपका निजी पता, वैकल्पिक फोन नंबर से लेकर काफी कुछ जान सकते हैं. मैं यही रुकता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार संख्या सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है.”

शर्मा, आधार परियोजना के सबसे बड़े समर्थकों में से माने जाते हैं. उनका अभी भी कहना है कि यह विशिष्ट संख्या किसी की निजता का उल्लंघन नहीं करता है तथा सरकार को इस तरह के डेटाबेस बनाने का अधिकार है, ताकि वह सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत नागरिकों को सब्सिडी दे सके. आधार को लेकर निजता की चिंता का मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंच चुका है और कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक को डर है कि उनका 12 अंकों का बायोमीट्रिक नंबर कहीं निजता के लिए हानिकारक तो नहीं है.

शर्मा का कार्यकाल नौ अगस्त को समाप्त हो रहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मेरा आधार संख्या 762177682740 है. मैं चुनौती देता हूं कि आप कोई ठोस उदाहरण दें कि इसे जानकर आप मुझे कोई हानि पहुंचा सकते हैं.” इस चुनौती के कुछ घंटे बाद ही उनके निजी आंकड़े लीक हो गए. एंडरसन ने शर्मा को जबाव देते हुए कहा, “आपके आधार संख्या के साथ 9958587977 फोन नंबर जुड़ा है. यह नंबर आपके सचिव का है.”

एंडरसन ने आधार संख्या की मदद से शर्मा के निजी फोटो तक ढूंढ़ निकाले और ट्वीट कर प्रकाशित करते हुए लिखा, “मैं समझता हूं कि इस तस्वीर में आपकी पत्नी और बेटी हैं.” एंडरसन आधार डेटा प्रणाली की सुरक्षा से जुड़ी खामियों का खुलासा करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने शर्मा से जुड़ी कई सारी जानकारियां और तस्वीरें प्रकाशित की, हालांकि उनमें कई संवेदनशील हिस्सों को ब्लर कर प्रकाशित किया, ताकि शर्मा की निजता को कोई नुकसान न हो. उनके द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में शर्मा का पैन कार्ड भी शामिल था, हालांकि उसके नंबरों को एंडरसन ने ब्लर कर दिया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments