HomeदेशBJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर चली गोली, मचा हड़कंप

BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर चली गोली, मचा हड़कंप

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। हालांकि, घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर शनिवार शाम यह घटना उस समय हुई, जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था। दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सांसद 72 वर्षीय शत्रुघ्न सिन्हा रामायण नामक एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते हैं। वह पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments