Homeप्रमुख खबरेंश्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिक हिरासत...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया. उनके सामान की जांच में एक गार्मिन सैटेलाइट फोन मिला. पहले एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वो अमेरिका के मोंटाना राज्य का रहने वाला है.

एयरपोर्ट पर रूटीन सिक्योरिटी चेक के दौरान जब इन दोनों अमेरिकी नागरिकों का सामान स्कैन किया गया तो एक बैग में गार्मिन कंपनी का सैटेलाइट फोन मिला. गार्मिन एक जानी-मानी कंपनी है जो जीपीएस और सैटेलाइट डिवाइस बनाती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments