Homeप्रमुख खबरेंविधायक प्रीमियर लीग एक मई से, 22 अप्रैल तक जमा होंगे फार्म

विधायक प्रीमियर लीग एक मई से, 22 अप्रैल तक जमा होंगे फार्म

ग्वालियर 19अप्रैल 2026/जन उत्थान न्यास के तत्त्वाधान में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर पूर्व से विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई 2026 से एम.एल.बी कॉलेज मैदान पर किया जा रहा है। इसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की 19 वाडों की टीमें भाग लेंगी। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल को शाम 5 बजे तक न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी ग्वालियर पर किये जा सकेंगे।

यह मिलेंगे पुरस्कारः-
वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट की जानकारी देते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments