Homeप्रमुख खबरेंविवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी द्वारा नीड़म् ग्वालियर के माध्यम से 10 दिवसीय निशुल्क...

विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी द्वारा नीड़म् ग्वालियर के माध्यम से 10 दिवसीय निशुल्क योग सत्र का आयोजन 1 मई से

ग्वालियर 30 अप्रैल 2026/विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी प्रकल्प नीड़म् ग्वालियर के माध्यम से 10 दिवसीय योग सत्र का आयोजन 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक लोटस विला अपार्टमेंट पार्क में सुबह 06 बजे से 07:30 बजे तक किया जाएगा।विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी प्रकल्प नीड़म् ग्वालियर के माध्यम से आयोजित इस 10 दिवसीय योग सत्र में योगार्थी भाग ले सकते हैं। इस योग सत्र के प्रभारी श्री प्रमोद गौतम जी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सत्र निःशुल्क रहेगा जिसमें विवेकानन्द केंद्र के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग का अभ्यास (सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसान, प्राणायाम, ध्यान,) एवं व्यावहारिक ज्ञान(योग जीवन शैली, कर्म योग, भक्ति योग, राज योग, ज्ञान योग, आहार, दिनचर्या) प्रदान किया जाएगा सत्र में पंजीयन के लिए लोटस विला अपार्टमेंट मे श्री गौतम  से संपर्क कर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments