ग्वालियर 30 अप्रैल2026/आगामी 3 मई से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आरम्भ होगा
दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर मे महानगर के जिला पदाधिकारीयों के साथ विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, पंचायत के अध्यक्ष, राष्ट्रीय समिति सदस्य, मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्षों के अतिरिक्त जिले के वरिष्ठ नेता गण ऐसे लगभग 200 कि संख्या मे सम्मिलित होंगे
आज इसी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व मे शिविर स्थान पर कि गयी जहाँ शिविर के आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सम्बंधित कार्यों का विभाजन किया गया, जिससे शिविर का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो.
बैठक कि रूप रेखा जिले के महामंत्री और वर्ग नियंत्रक धर्मेंद्र तोमर ने रखते हुए समितियों कि रूपरेखा रखी.
इसके पश्चात जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने प्रशिक्षण शिविर पर विचार रखते हुए दो दिवसीय शिविर कि विस्तृत जानकारी दी जिसमे उन्होंने बताया कि 3 मई को सुबह उद्घाटन सत्र के पश्चात् इन दो दिनों मे 11 विषय लिए जाएंगे
विषयो मे वैचारिक अधिष्ठान अंतर्गत भाजपा का मूल मंत्र एकात्म मानव वाद दर्शन, पंच निष्ठांए, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विचार परिवार, भाजपा का इतिहास एवं विकास,कार्यकर्ता का विकास एवं उसका दायित्व बोध, संगठन कि कार्य पद्धति, देश के समक्ष राजनैतिक एवं सामाजिक चुनौतिया, बूथ प्रबंधन, मन की बात, कार्य का विस्तार, सरकार कि योजनाये, मिडिया प्रबंधन के अतिरिक्त एक व्यवहारीक सत्र रहेगा जिसमे घर घर संपर्क, दीवार लेखन, पीपीटी, ग्राफिक्स के उपयोग, वर्ग गीत लेना आदि पर जानकारी दी जायेगी. इस प्रशिक्षण वर्ग मे प्रदेश के वक्ताओ के साथ वर्ग के प्रभारी पूर्व मन्त्री महेंद्र सिसोदिया प्रमुख रूप से रहेंगे.
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षुगणों कि दो दिवस उपस्तिथि एवं रात्री विश्राम कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य है वर्ग के दौरान सभी के मोबाइल एक व्यवस्था के तहत पार्क कर दिये जाएंगे ताकि किसी तरह का व्यवधान और एकाग्रता भंग ना हो
प्रशिक्षण के अंत मे एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा जिससे सभी प्रशिक्षु प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे
बैठक का संचालन महामंत्री राजू पलैया और आभार जवाहर प्रजापति ने किया
बैठक मे जिले के समस्त पदाधिकारीगणों मे विनय जैन, रेशु रजावंत, राघवेंद्र शर्मा, लता सिंह, प्रीति थोरात, चन्दन पटेल, प्रिया तोमर, अजय द्विवेदी, वंदना शर्मा, संतोष राजोरिया, अलोक आहूजा, नितेश थापक, गौरव वाजपाई, अरविन्द रघुवंशी, भरत शाक्य,दारा सिंह सेंगर,मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे और व्यवस्था मे शामिल कार्यकर्ता उपस्थित
भाजपा के पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर में 11विषयों पर होंगे सत्र
RELATED ARTICLES