ग्वालियर27 मई 2026/जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य, समाजसेवी एवं पूर्व विधायक श्रद्धेय स्व. श्री गंगाराम बांदिल जी की 39वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 2 जून 2026, मंगलवार को प्रातः 8 बजे किया जाएगा।
यह श्रद्धांजलि सभा मुखर्जी भवन, भाजपा कार्यालय, महाराज बाड़ा, ग्वालियर में आयोजित होगी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर स्व. बांदिल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम के संबंध में भाजपा ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं गंगाराम बांदिल सेवा संस्थान के सचिव अशोक बांदिल ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।