ग्वालियर 30 मई 2026/मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निगम एवं मंडलों में मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 43 द्वारा स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सोमवार, 1 जून 2026 को सायं 7 बजे पार्षद संजय सिंघल के दौलतगंज स्थित निवास पर आयोजित होगा।
आयोजन में भाजपा वार्ड 43 के कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होकर मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न निगम एवं मंडलों में नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करना तथा संगठन और समाज के बीच समन्वय को मजबूत करना है।
पार्षद संजय सिंघल एवं भाजपा वार्ड 43 के कार्यकर्ताओं ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
निगम मंडल आयोग में नियुक्त नेताओं का वार्ड क्रमांक 43 द्वारा स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन समारोह 1 जून को
RELATED ARTICLES