Homeदेशत्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे...

त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 16 जून तक जेल

भोपाल 2 जून 2026/मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले में मंगलवार को विशेष अदालत में उस समय तीखी बहस देखने को मिली, जब सीबीआई ने पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को पेश किया। एजेंसी ने इस बार दोनों आरोपितों की पुलिस रिमांड नहीं मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यानी आरोपित मां-बेटे फिलहाल 16 जून तक जेल में रहेंगे। दोनों को केंद्रीय जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा

इससे पहले अदालत की कार्यवाही के दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह का आक्रामक रुख देखने को मिला। वह स्वयं अपनी पैरवी करती नजर आईं और मीडिया कवरेज को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। कठघरे में खड़ी गिरिबाला ने कहा कि मामले में लगातार मीडिया ट्रायल चल रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments