Homeप्रमुख खबरेंदिल्ली मालवीय नगर के होटल में भीषण आग में 21 लोगों की...

दिल्ली मालवीय नगर के होटल में भीषण आग में 21 लोगों की मौत, मरने वालों में कई विदेशी

नई दिल्ली 3 जून 2026/दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े के लेमन ग्रीन नामक रेस्टोरेंट में आग लगने का मामला सामने आया है.

इस घटना में 21 से अधिक लोगों के मारे जाने की संभावना है . प्रशासन ने अब तक चार शवों के बरामद होने की पुष्टि की है. जबकि स्थानीय भाजपा विधायक उपाध्याय ने भी”21 लोगों की मौत की बात कहीं है है जबकि 47 लोगों को बचाया गया है.”

दक्षिणी दिल्ली में दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एसडीएम ने इस घटना में चार शव बरामद किए जाने की बात कही है. साथ ही उन्होंने बताया है कि 7-8 लोग इस घटना में घायल हुए हैं.

घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है.

पीएमओ ने लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुई मौतें दुखद हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments