Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष एवं "चरैवेति-चरैवेति" संकल्प के साथ...

वीडियो :वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष एवं “चरैवेति-चरैवेति” संकल्प के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन सम्पन्न 

ग्वालियर 7 जून 2026/आज दीनदयाल नगर, ग्वालियर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थल पर डॉ कुलदीप चतुर्वेदी के द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा विगत 5 वर्षों से अधिक समय से निरंतर संचालित “चरैवेति-चरैवेति” पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह भदोरिया  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन ने उपस्थित राष्ट्रभक्त नागरिकों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समर्पण एवं जनजागरण के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्त साथियों ने सहभागिता कर भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया।
वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अमर मंत्र है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments