Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में 21 जून को 25 परीक्षा केन्द्रों पर होगी नीट यूजी...

ग्वालियर में 21 जून को 25 परीक्षा केन्द्रों पर होगी नीट यूजी परीक्षा, कंट्रोल रूम स्थापित

ग्वालियर 20 जून 2026/ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नीट यूजी परीक्षा ग्वालियर में रविवार 21 जून को 25 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक एक सत्र में आयोजित की जायेगी। ग्वालियर में 10 हजार 543 परीक्षार्थी सम्मलित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों के लिए ठण्डा पेयजल, स्वल्पाहार व चाय आदि की व्यवस्था की गई है। वेरीफिकेशन के दौरान छाया के लिए टेन्ट भी लगाया जायेगा।

नीट परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष कमांक-113 में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष कमांक 0751-2446214 है। यह कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट के अधीक्षक श्री आर आई. भगत (मोबा. 94251-35143) के निर्देशन में 21 जून को प्रातः 10 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निरंतर कार्यशील रहेगा। परीक्षार्थीयो के लिए केन्द्र पर प्रातः 10.30 बजे से प्रवेश प्रारम्भ कर दिया जायेगा। सभी परीक्षार्थीयों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन किया जायेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रांरम्भ होने के 30 मिनिट पहले पहुँचना होगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनिट पहले ही केन्द्र पर प्रवेश बंद कर दिया जायेगा।
परीक्षार्थी का मोबाईल, बैग तथा किसी भी तरह की इलेक्ट्रोनिक डिवाईस के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। केन्द्र पर परीक्षार्थी का कोई भी समान नही रखा जायेगा। परीक्षा कक्ष में पानी की पारदर्शी बोतल ले जा सकते हैं।
परीक्षा के सम्पूर्ण परीक्षा काल तक परीक्षा कार्य से संबधित शिकायत एवं सुझाव के लिए अधीकक्ष कलेक्ट्रेट श्री आर आई. भगत से सम्पर्क कर सकते हैं। एन.टी.ए द्वारा प्राचार्य के.वी. न.3 श्री रोहित सक्सेना (मोबा. 8006795042) तथा प्राचार्य के.वी. न.1 श्री राजेश पाडेय (मोबा. 9796800810) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments