बैतूल 19 जून 2026/“मानव सेवा ही माधव सेवा है” के पावन संकल्प को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने मानवता और संवेदना की एक प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है।
अपने पूज्य पिताजी, पूर्व सांसद श्रद्वेय श्री विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में संचालित विजय सेवा न्यास के माध्यम से उन्होंने 41 परिवारों के 59 बेसहारा बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी का संकल्प लिया
प्रदेश अध्यक्ष जी ने आज बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की स्कूल फीस के चेक विद्यालय प्रबंधन/प्राचार्यों को प्रदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। साथ ही प्रत्येक बच्चे को शैक्षणिक सामग्री हेतु ₹2,000 तथाउनके पालकों एवं परिजनों को ₹20,000 की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता भी दी गई।
यह पहल केवल सहायता नहीं, बल्कि उन मासूम सपनों को संबल देने का भावपूर्ण प्रयास है, जो कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा के सहारे अपने भविष्य को संवारने का हौसला रखते हैं। साथ ही परिजनों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी ठोस कदम उठाया गया है।
श्रद्वेय श्री विजय कुमार खंडेलवाल जी के सेवा, समर्पण और संवेदना के आदर्शों को आगे बढ़ाता यह अभियान वास्तव में समाज के अंतिम व्यक्ति तक आशा, सम्मान और सहयोग पहुँचाने की जीवंत मिसाल है।