Homeप्रमुख खबरें20 जून का चेपॉक वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच...

20 जून का चेपॉक वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच होगा

भारतीय क्रिकेट टीम के ‘हिटमैन’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में हैं. रोहित शर्मा की चर्चा उनके दमदार प्रदर्शन को लेकर नहीं बल्कि संन्यास को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में यह दावा किया जा रहा है कि शनिवार, 20 जून को चेपॉक में रोहित शर्मा अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. यानी अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच होगा. यहां जानिए इन दावों में कितनी सच्चाई है.

बता दें कि रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे इंटरनेशनल में ही खेलते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में रोहित 16 रन पर रन आउट हो गए थे. इसके बाद लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में हिटमैन के बल्ले से 39 गेंद में 48 रन निकले थे. अब दावा किया जा रहा है कि शनिवार, 20 जून को चेपॉक में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच होगा.

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें सिर्फ सोशल मीडिया पर ही वायरल नहीं हैं, बल्कि कई वेबसाइट्स और न्यूज चैनलों ने भी इसे चलाया है. कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर रोहित शर्मा को यह संदेश दे दिया है कि वह 2027 वनडे विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments