Homeप्रमुख खबरेंपूरी दुनिया में भारत के योग की धूम पीएम मोदी ने कोलकाता...

पूरी दुनिया में भारत के योग की धूम पीएम मोदी ने कोलकाता राष्ट्रपति मुर्मू ने जबलपुर में किया योग ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर भी योगासन

आज पूरे देश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह (21 जून) को कोलकाता की मशहूर रेड रोड से देश के साथ मिलकर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया और खुद योगासन भी किए
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जबलपुर में किया योग 
उधर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गैरिसन ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ यहां राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ और सभी हस्तियों ने योगासन करके निरोग रहने का संदेश दिया
दिल्ली सहित देशभर में योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें ओम बिरला, जेपी नड्डा, एस. जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, विजेंद्र गुप्ता और अन्य नेताओं ने भाग लिया। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में हजारों लोगों संग योगाभ्यास किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।
ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर भी हुए योगासन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन रविवार 21 जून को प्रातः 6 बजे ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर भी जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में  योग का आयोजन हुआ कार्यक्रम में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया एवं साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।
अमेरिका के डेलावेयर प्रांत के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने योग को लेकर की बड़ी घोषणा 
अमेरिका के डेलावेयर प्रांत के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता देते हुए एक घोषणा जारी की है और लोगों से स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया है।
मेयर ने घोषणा में कहा कि योग भारत की 5,000 वर्ष पुरानी पद्धति है जो समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए मन, शरीर एवं आत्मा को जोड़ती है।
उन्होंने कहा कि योग शारीरिक शक्ति, लचीलेपन, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देता है तथा तनाव से निपटने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में उपयोगी साधन प्रदान करता है।
घोषणा में कहा गया, ‘‘अतः मैं, गवर्नर मैथ्यू मेयर, 21 जून 2026 को डेलावेयर प्रांत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करता हूं और सभी निवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।’’
मेयर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने योगाभ्यास के अनेक लाभों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 जून को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि ‘इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी डेलावेयर’ न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से स्थानीय स्तर पर समारोह आयोजित कर रहा है जिसका उद्देश्य नागरिकों को एकजुट करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जीवनशैली के माध्यम से कल्याण, शांति एवं एकता को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु एच. आर. नागेंद्र रविवार को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। यह कार्यक्रम भारत के महावाणिज्य दूतावास ने आयोजित किया है।
संयुक्त राष्ट्र ने योग की सार्वभौमिक स्वीकार्यता को मान्यता देते हुए दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना से संबंधित संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव का मसौदा भारत ने पेश किया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया था।
मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पहली बार यह प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था, ‘‘योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है।’’
वर्ष 2015 से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments