नई दिल्ली 20 जून 2026/शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को सीजेपी दूसरी बार प्रदर्शन कर रही है. शाम को एक तरफ़ धरने के लिए दी गई अनुमति का निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद लाउडस्पीकर से मंच से लोगों को धरना जारी रखने की अपील की जा रही तो दूसरी तरफ़ पुलिस प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल छोड़ने की अपील कर रही उधर पिछले प्रदर्शन के मुक़ाबले इस बार प्रदर्शन में लोग काफी कम हैं
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.’ वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल को ख़ाली करें.
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को आगे बढ़ाए. हालांकि पुलिस ने धरनास्थल ख़ाली करने को कहा है.
साथ ही दिल्ली पुलिस के कर्मी एक पोस्टर लेकर धरनास्थल पर खड़े हैं जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों से तुरंत धरनास्थल ख़ाली करने को कहा है क्योंकि उनका समय समाप्त हो चुका है.