Homeप्रमुख खबरेंनीट पेपर देने वाले छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई गजब...

नीट पेपर देने वाले छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई गजब की सहजता 45 मिनट तक रुके रहे एयरपोर्ट पर

नई दिल्ली 21 जून 2026/देश भर में आज लाखों छात्र NEET की परीक्षा दे रहे हैं. इस परीक्षा को लेकर हर जगह विशेष तैयारी की गई है. पेपर लीक की आशंकाओं से बीच चेकिंग की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा की मुस्तैद निगरानी की गई है. इस बीच नीट परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशेष पहल की जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के दौरे पर गए पीएम मोदी आज दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ देर तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी को अपने आवास पर जाना था. लेकिन उसी दौरान परीक्षार्थियों के आने-जाने का समय हो चुका था. ऐसे में पीएम एयरपोर्ट पर ही रुके रहे. परीक्षार्थियों के सेंटर पहुंचने का समय पूरा होने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट से आवास के लिए रवाना हुए.

1.15 बजे दिल्ली पहुंचे पीएम, 2 बजे तक एयरपोर्ट पर किया इंतजार

दरअसल कोलकाता से पीएम मोदी का फ्लाइट आज आज दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय एयरपोर्ट पर ही प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया. बताया गया कि दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होनी थी. ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ने 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए प्रस्थान किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments