Homeप्रमुख खबरेंड्रग्स नेटवर्क मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी...

ड्रग्स नेटवर्क मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार देर रात छोड़ा

 

इंदौर 10 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क अर्थात नशे से जुड़े एक मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की। जानकारी के अनुसार उन्हें देर रात छोड़ दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर नाना पटवारी का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इंदौर के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है और इसी क्रम में नाना पटवारी से पूछताछ की गई। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पूछताछ के बाद उन्हें देर रात छोड़ दिया गया।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि उनके भाई को बिना पूर्व सूचना हिरासत में लिया गया और यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कानून का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उधर पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों और पूछताछ में सामने आए इनपुट के आधार पर की जा रही है तथा किसी भी व्यक्ति के साथ कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मामले में जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि नाना पटवारी का नाम पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में सामने आने की खबरें आती रही हैं। हालांकि प्रत्येक मामले का अंतिम निर्णय न्यायालय और जांच प्रक्रिया के आधार पर ही माना जाएगा।

नाना पटवारी के खिलाफ 10 केस दर्ज

नाना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था।

उन पर करीब सात साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में फरार रहने का आरोप था।

साल 2025 में इंदौर के तेजाजी नगर थाने में नाना और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ FIR कराई गई थी।

शिकायतकर्ता नरेंद्र मेहता ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर धोखे से कब्जा करने का प्रयास किया गया।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments