Homeदेशइथेनॉल पर झूठा साबित हुआ यूट्यूबर, एफआईआर दर्ज,कभी भी गिरफ्तार कर...

इथेनॉल पर झूठा साबित हुआ यूट्यूबर, एफआईआर दर्ज,कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

पटना 10 जुलाई 2026/ बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के साथ एक पेट्रोल पंप पर हंगामा किया था। उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण को लेकर विवाद किया था। मनीष कश्यप  के ऊपर अब टोयोटा कंपनी ने प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनीष कश्यप को कभी भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

उधर, ई-20 पेट्रोल यानी इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल से अपनी गाड़ी खराब होने का दावा करने वाले मनीष कश्यप को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वाहन कंपनी की ओर से की गई जांच में मनीष कश्यप के दावे झूठे पाए गए हैं

ध्यान रहे कि मनीष कश्यप का एक वीडियो पेट्रोल पंप पर हंगामा करते हुए वायरल हुआ था। इस वीडियो में मनीष कश्यप ने केंद्रीय मंत्री पर इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी गाड़ी इसी वजह से खराब हो गई।

उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए बताया कि मैं उस यूट्यूबर का नाम नहीं लूंगा। पटना के यूट्यूबर ने मेरी आलोचना की। गाड़ी में खराबी के लिए पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया जवाब

नितिन गडकरी के मुताबिक जब टोयोटा कंपनी ने मामले में संज्ञान लिया और गाड़ी भेजने को कहा ताकि खराबी का पता लगाया जा सके। उसके बाद मनीष कश्यप ने गाड़ी नहीं भेजी।

उन्होंने कहा कि कानून कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद गाड़ी भेजी। उसके बाद टोयोटा के विशेषज्ञों ने पूरी जांच की। पता चला कि खराबी से ई-20 का कोई लेना देना नहीं है। टोयोटा ने झूठी अफवाह फैलाने और आरोप लगाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इससे पूर्व 2023 में मनीष कश्यप की गिरफ्तारी

ध्यान रहे कि इससे पूर्व भी तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के बारे में फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने 18 मार्च, 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया था। उसके बाद तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी। पेट्रोल का मामला ऐसा समय में आया है, जब केंद्र सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने और प्रदूषण घटाने को लेकर इथेनॉल को बढ़ावा देने में लगी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments