नई दिल्ली 31 जुलाई 2026/2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शहजाद पूनावाला 2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस छोड़ते समय उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को एक ‘दिखावा’ करार दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली और पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया। तब से वे कई मंचों पर पार्टी के सबसे मुखर प्रवक्ताओं में से एक रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो भी बदल दिया है और उससे भाजपा का जिक्र हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।
सीएनएन न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूनावाला ने पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि इस फैसले को लेकर अभी तक पार्टी या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक्स पर पूनावाला ने खुद अपना अपडेटेड बायो शेयर किया है। बायो में भाजपा का जिक्र नहीं है।
एक्स बायो में पीएम मोदी का जिक्र
शहजाद पूनावाला ने एक्स पर अपने बायो में पीएम मोदी का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने खुद को पीएम मोदी का आजीवन फॉलोअर बताया है। पूनावाला का पूरा बायो कुछ इस तरह से है, “धर्म इस्लाम, संस्कृति-हिन्दू विचारधारा-भारतीय। लेखक: जीएसटी की यात्रा; पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी।”