Homeदेशपाकिस्तान ने कहा वो मोदी को करेगा इस्लामाबाद आमंत्रित

पाकिस्तान ने कहा वो मोदी को करेगा इस्लामाबाद आमंत्रित

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस है. हालांकि इस बीच पाकिस्तान ने बड़ा दावा किया है. पाकिस्तान की तरफ से औपचारिक संकेत दिए हैं कि वो भारत को आमंत्रित करेगा.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि SCO के सभी सदस्य देशों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष भी शामिल होंगे. मतलब साफ है कि भारत भी आमंत्रित देशों में शामिल है. पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि SCO की प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत मेजबान देश के लिए सभी सदस्य देशों को आमंत्रित करना उनका दायित्व है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बीच मनीला में ASEAN बैठकों के दौरान संभावित मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया तो पाकिस्तान के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें भारत की ओर से ऐसी किसी बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

पाकिस्तान में होगा SCO का शिखर सम्मेलन 
बता दें कि 2027 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन पाकिस्तान में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. SCO बहुपक्षीय बैठकों के तहत सदस्य देशों के बीच ऐसे निमंत्रण भेजे जाते हैं. SCO शिखर सम्मेलन एक प्रमुख वार्षिक अंतरराष्ट्रीय मंच है. इसमें चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ईरान के अलावा बेलारूस भी शामिल है.

चीन की राजधानी बीजिंग में 15 जून 2001 को  शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का गठन हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments