Homeदेशफेसबुक इंस्टा व्हाट्सएप की मालिक मेटा को केन्द्र सरकार की दो टूक...

फेसबुक इंस्टा व्हाट्सएप की मालिक मेटा को केन्द्र सरकार की दो टूक भारत में नहीं चलेगा अमेरिकी कानून,मेटा की ग्लोबल टीम है भारत में

नई दिल्ली 6 अगस्त 2026/पीएम मोदी का वीडियो हटाने को लेकर मेटा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी यह विवाद जारी रहा। मेटा की ग्लोबल टीम ने भारतीय कानूनों के पालन को लेकर केंद्र सरकार के साथ बातचीत की।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मेटा की ग्लोबल टीम के तीन-चार दिन और भारत में रहने की उम्मीद है। इस दौरान सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी और बैठकें होंगी। इन बैठकों में व्हाट्सएप्प से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

भारत में नहीं चलेगा अमेरिकी कानून: केंद्र

सरकार मेटा के एल्गोरिदम, कंटेंट मॉडरेशन, नियमों के पालन के तरीकों, चेक एंड बैलेंस और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी मांग रही है। इसमें बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट (CSAM) और डीपफेक कंटेंट से निपटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिस्टम भी शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्र के अधिकारीयों ने कहा कि भारत में अमेरिकी कानूनों के आधार पर प्लेटफॉर्म नहीं चलाए जा सकता है। ये तकनीकी मामले हैं हर पहलू को समझना जरूरी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सभी संस्थानों की तरह, सभी प्लेटफॉर्म की भी समाज और कानून के प्रति जिम्मेदारी होती है।’

Meta की ग्लोबल टीम से अश्विनी वैष्णव की मीटिंग

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार को मेटा की ग्लोबल टीम से मुलाकात करेंगे, जबकि मंत्रालय के अन्य अधिकारी कंपनी की तकनीकी टीमों के साथ बातचीत जारी रखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार सरकार एक्स और टेलीग्राम समेत अन्य बड़े प्लेटफॉर्म के साथ भी लगातार बातचीत कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments