Homeप्रमुख खबरेंवीरगाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह 8 अक्टूबर को

वीरगाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह 8 अक्टूबर को

ग्वालियर 7 अक्टूबर 2026/भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत वीरगाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीद परिवारों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा।
यह समारोह कल 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे द ग्रैंड कैसल रिसॉर्ट, सनसिटी रोड, मेला परिसर, ग्वालियर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह एवं ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने बताया कि समारोह का उद्देश्य देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति की प्रेरणा देना है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का त्याग और समर्पण राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments