Homeप्रमुख खबरें10 और 20 रुपये के नोट बनेंगे प्लास्टिक के! पुराने कागज वाले...

10 और 20 रुपये के नोट बनेंगे प्लास्टिक के! पुराने कागज वाले नोटों को लेकर सरकार ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली 6 अगस्त 2026/आपके पर्स में रखे 10 और 20 रुपये के नोट जल्द बदलने वाले हैं। सरकार ने इन नोटों के प्लास्टिक यानी पॉलिमर वर्जन के ट्रायल को मंजूरी जरूर दी है। ऐसे में ज्यादातर ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि क्या कागज के नोट बंद हो जाएंगे? और उनकी जगह प्लास्टिक के नोट आ जाएंगे? RBI के नए कदम के बाद ऐसे सवाल तेजी से उठ रहे हैं। सरकार ने अब इस पूरे मामले पर यहा कहा है। जानिए क्या आपके पुराने नोट बदलने पड़ेंगे या फिर वे पहले की तरह चलते रहेंगे।

सरकार ने कही ये बात

अगर आपके पर्स में 10 और 20 रुपये के पुराने कागज वाले नोट हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इन नोटों के प्लास्टिक यानी पॉलिमर वर्जन के ट्रायल को मंजूरी जरूर दी है, लेकिन साफ कर दिया है कि मौजूदा कागज के नोट बंद नहीं किए जाएंगे। देश में जल्द 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का ट्रायल शुरू होने वाला है। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत दोनों वैल्यू के एक-एक अरब पॉलिमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी किए जाएंगे।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि फिलहाल पॉलिमर सब्सट्रेट खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद नोटों की छपाई, सुरक्षा जांच और कई चरणों की टेस्टिंग होगी। सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही इन्हें आम लोगों के बीच लाया जाएगा।

पॉलिमर नोट सामान्य कागज के बजाय एक खास तरह की मजबूत प्लास्टिक फिल्म से बनाए जाते हैं। ये पानी, गंदगी और फटने से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। माना जाता है कि इनकी उम्र कागज के नोटों की तुलना में ढाई से चार गुना ज्यादा होती है। इनमें ऐसे आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स भी होते हैं, जिनकी नकल करना बेहद मुश्किल होता है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड जैसे कई देश पहले से ही ऐसे नोट इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार ने साफ कर दिया है कि कागज के नोट बंद नहीं होंगे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि पॉलिमर नोट कागज के नोटों के साथ ही चलेंगे। यानी अगर ट्रायल सफल भी रहता है, तब भी पुराने कागज के 10 और 20 रुपये के नोट बाजार से गायब नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments