Homeदेशरांची में बवाल पुलिस ने छात्रों को रोकने लाठीचार्ज,चलाई वाटर कैनन, आंसू...

रांची में बवाल पुलिस ने छात्रों को रोकने लाठीचार्ज,चलाई वाटर कैनन, आंसू गैस महतो बोले मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा

रांची 10 अगस्त 2026/झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया है.

अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की है. हालांकि, प्रदर्शनकारी अब भी मौके पर डटे हुए और उन्होंने कई बैरिकेड भी पार किए हैं.

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद मीडिया को  बताया है कि प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं.

उन्होंने बताया है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और कई प्रदर्शनकारियों को लाठियां लगी हैं और वो घायल हुए हैं.

इस मार्च में नौ दिन से अनशन पर बैठे स्टूडेंट लीडर देवेंद्रनाथ महतो भी शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि वो कंटीले तारों की बाड़ और बैरिकेडिंग पार करके आए हैं.

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन जारी है. 10 अगस्त को प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे हैं.

देवेंद्र नाथ महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं भूख हड़ताल पर हूं, इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने आया हूं. मैं यहां एंबुलेंस से पहुंचा हूं और स्ट्रेचर पर आगे बढ़ रहा हूं.”

उन्होंने कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों की मांगें माननी होंगी.

मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा- देवेंद्र महतो

छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा. सरकार हिल जाएगी, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. यह एक जन-आंदोलन बन गया है. युवा शब्द का उल्टा वायु होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता.

छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन है. वो आज वाटर कैनन और आंसू गैस से जो तोहफा दे रहे हैं उससे झारखंड कलंकित हो रहा है. ये कुर्सी हिला देगी. इस भीड़ को सरकार जवाब नहीं दे पा रही है. सरकार डर गई है. अब डेलिगेशन से बात नहीं करेंगे सीधा सीएम से बात करेंगे. सरकार ने छात्रों को दुश्मन बना लिया है. सरकार को कुर्सी बचानी है तो हमारी मांगों को पूरी करें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments