ग्वालियर 18 अगस्त 2026/भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। जिला संयोजक संतोष राजौरिया द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी सूची में चार कार्यकर्ताओं को जिला सहसंयोजक तथा छह कार्यकर्ताओं को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, ग्वालियर संभाग के प्रभारी डॉ. निशांत खरे, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, जिला प्रभारी गोपी कृष्ण नेमा तथा सोशल मीडिया संभाग प्रभारी विवेक शर्मा की अनुशंसा के बाद यह जिला कार्यसमिति घोषित की गई है।
जारी सूची के अनुसार नीतेश धाकड़, आलोक आहूजा, अनुज माधुर और विजय श्रीवास को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।
वहीं मनोज जैन, अनिल उपाध्याय, अनिल रजक, नरेश सिंह यादव, नरेंद्र राजावत और अर्जुन नागले को जिला सोशल मीडिया विभाग की कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस मौके पर जिला संयोजक संतोष राजौरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के सोशल मीडिया तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई। नई टीम के सामने पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
भाजपा ग्वालियर में अब सोशल मीडिया विभाग की टीम के विस्तार को संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भाजपा ग्वालियर के सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यसमिति घोषित,अनुज माथुर सहित 10 लोगों को जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES