Homeप्रमुख खबरेंविवेक जोशी बने भाजपा ग्वालियर सम्भाग के सह प्रभारी

विवेक जोशी बने भाजपा ग्वालियर सम्भाग के सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले ग्वालियर चम्बल सम्भाग में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी ने संघ के पूर्व प्रचारक रहे जमीनी नेता विवेक जोशी को पार्टी का सम्भाग सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी ने श्री जोशी को यह जिम्मेदारी गुना में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में दी। इस घोषणा को पार्टी ने कितनी गम्भीरता से लिया है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत सहित संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण वरिष्ठ व जिम्मेदार नेता वहां मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि श्री जोशी लम्बे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं। उन्होंने प्रचारक रहते वक्त ग्वालियर सम्भाग के कई जिलों में संगठन कार्य किया है। प्रचारक से वापस लौटने के बाद भी संघ व भाजपा के कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों का भी वे निर्वहन कर चुके हैं। यही वजह है भाजपा ने उनकी संगठन क्षमता दृष्टिगत रखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी है।

इसके पीछे यह मूल उद्देश्य भी है कि कांग्रेस द्वारा ग्वालियर सम्भाग में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव में आगे करने के बाद भाजपा की मुश्किलें ग्वालियर चम्बल सम्भाग में बढ़ गई हैं । ऐसी स्थिति में भाजपा संगठन की दृष्टि से कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती यही कारण है उसने विवेक जोशी जैसे संगठन की रीतियों नीतियों को समझने वाले नेता को आगे किया है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर सम्भाग में विधानसभा की कुल 34 सीटें आती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments