महिला एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया भारत ने श्री लंका के सामने 184 का लक्ष्य रखा था लेकिन श्री लंका की पूरी टीम अंतिम ओवर में 111 रन ही बना सकी इस प्रकार भारत ने 72 रन से मैच जीत लिया।
यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है जो उनके लिए सही साबित हुआ.
भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 11 ओवर तक सौ से अधिक रन बना लिए थे. स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली और पहले विकेट के रूप में रनआउट हुईं.
फिर हरमनप्रीत का भी विकेट गिरा और इस तरह श्रीलंका दोबारा गेम में लौटा. मगर बॉलिंग में टीम कोई ख़ास कमाल नहीं कर सकी.
20 ओवरों में भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवाकर 183 रन बनाए.
बता दें कि 2024 में ये दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में एक-दूसरे के सामने थीं, तब श्रीलंका ने महिला एशिया कप जीता था.