Homeप्रमुख खबरेंएशियन गेम्स 2026 में देश का पहला स्वर्ण नारी शक्ति के नाम...

एशियन गेम्स 2026 में देश का पहला स्वर्ण नारी शक्ति के नाम क्रिकेट में बेटियों ने फाइनल में लंका को धोया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फ़ाइनल मुक़ाबले में श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.

एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है.

भारत की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी और 20 ओवरों में सिर्फ़ 3 विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया.

स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 79 रनों की पारी खेली. शेफ़ाली वर्मा ने 48 रन बनाकर टीम को मज़बूत शुरुआत दी. ऋचा घोष ने 49 रन बनाकर नाबाद रहीं.

श्रीलंकाई टीम 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी. लेकिन टीम भारतीय गेंदबाज़ों के आगे नहीं टिक पाई.

श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में महज़ 69 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से स्पिनर दीप्ति शर्मा ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा श्रेयंका पाटिल, शेफ़ाली वर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए.

इस एकतरफ़ा जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments