Homeग्वालियर अंचलपटवारियों पर बड़ी कार्यवाही 19 को किया निलंबित

पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही 19 को किया निलंबित

फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व e-KYC, सीएम हेल्पलाइन एवं न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही पड़ी भारी

ग्वालियर, 08 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा लापरवाह राजस्व अमले के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

जिले में फार्मर रजिस्ट्री एवं स्वामित्व e-KYC में निम्न प्रगति, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की अधिक लंबितता, न्यायालयीन प्रकरणों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में विलंब एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा कुल 19 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी। सभी राजस्व अधिकारियों / कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, अन्यथा इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

निलंबित पटवारियों की सूची एवं विस्तृत आदेश पृथक से जारी किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments