नई दिल्ली 9 अक्टूबर 2026/उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के 8 और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की समय सीमा खत्म होते ही, निर्वाचन अधिकारी ने सभी दस उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
दरअसल, राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मैदान में केवल 10 उम्मीदवार होने की वजह से राज्यसभा चुनाव में मतदान की नौबत नहीं आई। बिना किसी विरोध के सभी प्रत्याशी चुन लिए गए, जिसमें बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार शामिल हैं। अब ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
भाजपा से कौन से 8 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा?
- धर्मपाल सिंह
- राधाकांत ओझा
- गोपी कृष्ण पांडे
- विद्यासागर सोनकर
- प्रियंका सिंह रावत
- प्रकाश पाल
- श्रुतिगंगवार
- रामप्रताप सिंह चौहान
सपा से ये 2 उम्मीदवार बने राज्यसभा सांसद
- प्रो. रामगोपाल यादव
- धनराज परिमल नाथवानी
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। खाली हो रही 10 सीटों में 8 बीजेपी, 1 सपा और एक बसपा के पास मौजूद थीं। लेकिन बिना वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यूपी के राज्यसभा चुनाव का यह अध्याय खत्म हो गया। विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन के 8 और समाजवादी पार्टी दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुन लिए गए।
धनराज नथवानी ने खुशी की जाहिर
अब सपा की तरफ से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर धनराज नथवानी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मेरे निर्वाचित होने पर मैं समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व और माननीय विधायकों का अंतःकरण से आभार जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास जताया।’