Homeदेशस्तरहीन कांग्रेस जनता की आवाज पर पहुंची प्रधानमंत्री के बाप तक

स्तरहीन कांग्रेस जनता की आवाज पर पहुंची प्रधानमंत्री के बाप तक

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया है। खरगे ने कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा”। खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि “मोदी नहीं जाएगा”। इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला?

खरगे जब पटना में संबोधन दे रहे थे, उस वक्त भीड़ में से एक युवक ने कहा, “मोदी नहीं जाएगा।” इस पर खरगे भड़क गए और उन्होंने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” खरगे ने कहा कि मोदी की झूठ बोलने की आदत है।

युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया

कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने उस व्यक्ति की पिटाई की और उसे हॉल से हटा दिया, जिसने ये कहा था कि “मोदी नहीं जाएगा।” शख्स का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसके बोलते समय उसे धक्का देते हुए बाहर किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments