Homeप्रमुख खबरेंअटलजी के गृहनगर ग्वालियर में पत्रकार शोकमग्न प्रेसक्लब में शोकसभा आज

अटलजी के गृहनगर ग्वालियर में पत्रकार शोकमग्न प्रेसक्लब में शोकसभा आज

पूर्व प्रधानमंत्री स्व .अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर  उनके गृहनगर ग्वालियर में  पत्रकार जगत शोकमग्न है उल्लेखनीय है कि अटलजी पत्रकार भी थे उन्होंने कई समाचार पत्रों पत्रिकाओं आदि का सम्पादन भी किया।  कईबार अटलजी ने ग्वालियर में पत्रकार वार्ता को भी सम्बोधित किया ग्वालिरयर प्रेस क्लब से भी अटलजी की स्मृतियाँ जुड़ी हुई है। उनके निधन से ग्वालियर की पत्रकारिता को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे महान पत्रकार राजनेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने ग्वालियर प्रेस क्लब द्वारा   शोक सभा आयोजित की गई हे । शोकसभा रविवार को शाम 4 बजे प्रारंभ होगी प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा ने सभी पत्रकारों मीडिया जनोंसे शोकसभा में उपस्थित होकर स्व .अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments