Homeग्वालियर अंचलसिन्धी महापंचायत के मेट्रीमोनियल ऐप पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

सिन्धी महापंचायत के मेट्रीमोनियल ऐप पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

“स्वर्ग में बनी जोड़ियों का पृथ्वी पर मिलन कराना ईश्वरीय कार्य”-कमल माखीजानी

ग्वालियर 28 अक्टूबर 2026/”कहा जाता है कि जोड़ियां परमात्मा द्वारा स्वर्ग में बनाई जाती हैं। उनका मिलन ज़रूर पृथ्वी पर होता है, लेकिन यदि हम इस पुनीत कार्य में किसी भूमिका का निर्वहन करते हैं, तो हम अप्रत्यक्ष रूप से ईश्वरीय कार्य में मदद करते हैं। यही ईश्वरीय कार्य महापंचायत मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से समाज के लिए कर रही है।” यह विचार सिंधी महापंचायत की मैट्रीमोनियल ऐप पर आधारित जनसुनवाई में अध्यक्ष कमल माखीजानी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उचित चयन के अभाव में विवाहयोग्य युवक – युवतियां बड़ी उम्र तक अविवाहित रह जाते हैं। सिन्धी मेट्रोमोनियल ऐप समाज की इस दुरूह समस्या का हल है। उल्लेखनीय है कि महापंचायत के स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के सहयोग से इस ऐप का लोकार्पण सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा किया गया था। आज की जनसुनवाई में ऐप के माध्यम से विधिवत रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए गए। लगभग 25 रजिस्ट्रेशन इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा कराए गए। महापंचायत के मैरिज ब्यूरो के प्रभारी ओमप्रकाश पारप्यानी, श्याम रोहिरा एवं नारायण बजाज खोजबीन कर उचित विकल्प अभिभावकों को सुझाएंगे। जनसुनवाई में अन्य विवाद एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण भी किया गया। महापंचायत के मुख्य संगठक पीतांबर लोकवानी ने बताया कि महापंचायत विगत 9 जनसुनवाई में लगभग 40 प्रकरणों का पूर्णतः निराकरण कर चुकी है। अतिथि के रूप में वार्ड 50 के पार्षद एवं लोकलेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला उपस्थित थे। जनसुनवाई का संचालन सचिव गोपाल मोटवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप ठाकुर, सुरेश खत्री, भगवान दास, लखवानी, शंकरलाल लोकवानी, कैलाश चावला, राजेश कालरा, दिलीप छाबड़ा, वासदेव जैसवानी, नारू बहरानी, विजय ब्रृजवानी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments