Homeप्रमुख खबरेंमैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद युवा फ़ुटबॉलर की...

मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद युवा फ़ुटबॉलर की मौत

अर्जेंटीना के युवा फ़ुटबॉलर एबल नूनेज़ की मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद मौत हो गई है.

वह एफ़सी एज़ेइज़ा की युवा टीम के लिए खेलते थे. उनके क्लब ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके मौत की पुष्टि की है.

खेल समाचार वेबसाइट टीवाईसी स्पोर्ट्स के मुताबिक़, 12 नवंबर को डेपोर्टिवो मुन्यिज़ के ख़िलाफ़ मैच के दौरान नून्येज़ के सिर पर गेंद लगी थी.

यह मैच अर्जेंटीना फ़ुटबॉल संघ की ‘जुवेनिलेस सी’ प्रतियोगिता के तहत क्लब एटलेटिको ला सोनिया के मैदान पर खेला जा रहा था.

रविवार, 15 नवंबर को उनकी मौत की पुष्टि हुई. घटना के बाद मैच और उसके बाद होने वाला एक अन्य युवा टीमों का मुक़ाबला रोक दिया गया.

एफ़सी एज़ेइज़ा ने अपने बयान में इसे क्लब के लिए बेहद दुखद ख़बर बताया और नूनेज़ के परिवार, दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के प्रति संवेदना जताई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments