खंडवा 18 नवंबर 2026/ मध्य प्रदेश के खंडवा में सड़क किनारे बनी एक दरगाह को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हटवा दिया। यह कार्रवाई मानसिंगका आईमिल चौराहे पर की गई। ADM, सिटी मजिस्ट्रेट और सिटी एसपी की मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने दरगाह को हटाया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने पर हुई कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे बनी दरगाह सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा बन रही थी। इसी वजह से उसे हटाने का फैसला लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में जो बाधाएं आ रही थीं। उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपना काम पूरा कर लिया है।
कार्रवाई की सूचना पर मौके पर जुटे सैकड़ों लोग
दरगाह हटाने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इस दौरान मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग भी वहां जमा हो गए। इन लोगों ने मजार को अपने कब्जे में लेकर वापस उसी जगह रख दिया। इसके चलते कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी।मुस्लिम पक्ष से बातचीत के बाद हटाई गई दरगाह
स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष के लोगों से बातचीत की। इसके बाद दरगाह हटाने की कार्रवाई पूरी की गई। पूरे अभियान के दौरान ADM, सिटी मजिस्ट्रेट, सिटी एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में जवान तैनात किए और सुरक्षा के लिहाज से रास्तों को भी बंद किया गया।को