Homeप्रमुख खबरेंराहुल का तंज पहले विकास का लक्ष्य 2020 था, फिर इसे 2035...

राहुल का तंज पहले विकास का लक्ष्य 2020 था, फिर इसे 2035 किया गया और अब 2047 आगे चलकर यही लक्ष्य 2070 और फिर 3000 हो जाएगा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने देश की GDP के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये वास्तविक आर्थिक स्थिति को नहीं दिखाते। उनके मुताबिक, GDP का आंकड़ा काफी भ्रामक है और उनके नजरिये से यह एक खोखला नंबर है। इसके साथ ही उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के सरकार के लक्ष्य पर भी तंज कसा। राहुल ने कहा कि पहले विकास का लक्ष्य 2020 था, फिर इसे 2035 किया गया और अब 2047 बताया जा रहा है। आगे चलकर यही लक्ष्य 2070 और फिर 3000 भी हो सकता है।

राहुल गांधी ने ये बातें अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा, “मुझे भी नहीं लगता कि GDP सबसे अच्छा आंकड़ा है। मेरे हिसाब से यह बहुत भ्रामक आंकड़ा है।” उन्होंने आर्थिक विकास को मापने के लिए उत्पादन, वैल्यू एडिशन और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी को जरूरी बताया।उन्होंने कहा, “मेरे लिए वैल्यू एडिशन, उत्पादन, विकेंद्रीकरण, भागीदारी की बुनियादी भावना और सामाजिक सम्मान जैसी चीजें मायने रखती हैं। इसलिए मेरे नजरिये से GDP एक खोखला आंकड़ा है।”

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विकास के लिए केवल कोई एक साल तय कर देने से लक्ष्य हासिल नहीं होता। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग वर्षों का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा।कांग्रेस नेता ने कहा, “मुझे यह पसंद नहीं है कि बस यूं ही हवा में कोई साल उछाल दिया जाए, जैसे 2047 या ऐसा ही कुछ। पहले 2020 था, फिर 2035 हो गया, फिर 2047 आ गया। इसके बाद 2070 होगा और फिर ईस्वी 3000… यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।”

‘भारत में बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था बड़ी समस्या’
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में रोजगार और शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है। यही हकीकत है। कोई इसे नजरअंदाज कर सकता है, मीडिया भी इसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है। देश की शिक्षा व्यवस्था के सामने भी गंभीर चुनौतियां हैं।”

राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद यूनिवर्सिटी में सैकड़ों छात्रों और फैकल्टी सदस्यों से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने युवाओं के रोजगार और भविष्य से जुड़े सवालों पर भी अपनी बात रखी।छोटे कारोबार और खेती को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में छोटे और मध्यम कारोबारियों के साथ कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका है। उनके मुताबिक, यही क्षेत्र बड़े स्तर पर रोजगार पैदा करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को दोबारा मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “अर्थव्यवस्था की रीढ़ छोटे और मध्यम व्यवसाय हैं, जो रोजगार पैदा करने का इंजन हैं। इसके साथ कृषि भी महत्वपूर्ण है। भारत के लिए ये बुनियादी चीजें हैं और इनकी बहुत जरूरत है।” उन्होंने आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था की यह रीढ़ कमजोर हो चुकी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments