Homeदेशपटाका फेक्ट्री में भीषण आग 10 की मौत

पटाका फेक्ट्री में भीषण आग 10 की मौत

पंजाब के संगरूर में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक पटाखा गोदाम में भीषण आग गई.  इस हादसे में 10 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.

अब तक गोदाम से 7 शवों को बाहर निकाला जा चुका है. जबकि बाकि फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पटाखा गोदाम में ब्लास्ट होने से आग लगी. जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. ये धमाका इतना तेज बताया जा रहा है जिसके चलते पटाखा गोदाम के आसपास मौजूद कई घर भी इसकी जद में आ गए. क्योंकि पटाखा गोदाम रिहायशी इलाके में था, इस वजह से और अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

फिलहाल, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया है. जहां राहत बचाव का काम जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments